Press "Enter" to skip to content

गोकुल मैरिज गार्डन से 2.75 लाख के गहने चोरी / Shivpuri News

िशवपुरी। शहर के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित गोकुल मेरिज गार्डन में शादी से एक दिन पहले शनिवारी तड़के दो बदमाश दुल्हन के कमरे में घुस गए। बदमाशों ने दुल्हन के पास रखा बैग उठाया तो दुल्हन की नींद खुल गई। बदमाश 2.75 लाख रु. कीमत के गहने व नगद 5 हजार रु. चुराकर भाग निकले। सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची तो मेरिज गार्डन में सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले। व्यवस्थापक को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। हरीश पुत्र रामचंद शिंदे निवासी इंदौर ने सिटी कोतवाली में गहने चोरी जाने के संबंध में आवेदन दिया है। हरीश ने बताया कि वह अपनी भांजी की शादी में शामिल होने 19 नवंबर को शिवपुरी आया था और नानी रत्ना शिंदे निवासी सेंधवा भी आई हुईं थीं। गोकुल मेरिज गार्डन में शुक्रवार को रिसेप्शन के बाद अलग-अलग कमरों में सोने चले गए। 20 नवंबर की सुबह 3:30 बजे भांजी अपनी नानी के संग कमरे में सो रही थी। गेट खुले होने की वजह से दो बदमाश पीले रंग का गमछा पहनकर दुल्हन के कमरे में घुस आए। उन्होंने एक बैग खोला तो कुछ नहीं मिला, दुल्हन के पास वाला बैग उठा लिया। इसी दौरान दुल्हन की नींद खुली तो बदमाशों को देखकर चिल्लाई और दोनों भाग गए। बैग में सोने की दो चैन, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स सहित कुल 6 तौले के गहने थे, जिनकी कीमत 2.75 लाख रु. है। बदमाश लिफाफा भी ले गए जिसमें 5 हजार रु. रखे थे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!