Press "Enter" to skip to content

जायका होटल के 101 रूम नं में 17 साल की नाबालिक से रेप, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के ग्वालियर बायपास स्थित जायका होटल के कमरा नंबर 101 में 17 साल की नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। फिलहाल होटल संचालक पर अभी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।


सतनवाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ सिटी कोतवाली में पहुंचकर कर बताया कि मैं 21 फरवरी को अपनी श्योपुर रहने वाली बुआ के यहां से वापस शिवपुरी पहुंची थी। करीब तीन बजे में शिवपुरी शहर के घोड़ा चौराहे के पास सतनवाड़ा जाने वाली बस का इंतजार कर इसी दौरान मेरे गांव के रहने वाले धर्मेंद्र ओड और अमर ओड स्कूटी पर सवार होकर आए और अपने साथ चलने की कहने लगे। जब मैने मना किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देते हुए मुझे अपने साथ ले गए।

होटल के कमरे में किया रेप

पीड़िता ने बताया कि दोनों मुझे ग्वालियर बाईपास स्टेट सोन चिरैया होटल के सामने जायका होटल में ले गए। जहां उन्होंने होटल का कमरा नम्बर 101 खुलवा लिया। होटल के कमरे में धर्मेंद्र ने मेरे साथ जबरजस्ती काम करने का प्रयास किया। जब मैने मना किया तो धर्मेंद्र मेरे साथ पहले मारपीट की फिर मेरे साथ गलत काम किया। जब धर्मेंद्र मेरी आबरू को लूट रहा था इसी दौरान धर्मेंद्र का दोस्त अमन होटल की कमरे की बाहर से कुंदी लगाकर बाहर खड़ा था। मेरे साथ गलत काम करने के बाद धर्मेंद्र और अमन मुझे स्कूटी पर बैठाकर ग्वालियर बायपास छोड़ गए थे जिसके बाद में बस में सवार होकर अपने गांव पहुंची घर पहुंच कर मैंने सारी बात अपनी मां को बताई थी।

होटल संचालको के लालच से तबाह हो रही हैं कई जिंदगियां

शिवपुरी शहर में जायका होटल जैसे कई होटल है जहां पांच सौ रुपए से लेकर एक हजार रुपए प्रति घंटे के हिसाब से कमरे की व्याबस्था करा दी जाती है। ऐसे में कमरा बुक कराने वालों के नाम और पता एंट्री रजिस्टर में नहीं चढ़ाए जाते है। इस तरह के होटल संचालक के थोड़े से मुनाफे के चलते युवाओं को सह मिलती है और वह इस प्रकार का क्राइम कर बैठते है ऐसे में अगर जायका होटल के संचालक ने अगर उक्त युवकों को होटल का कमरा नहीं दिया होता तो सम्भवतः एक नाबालिग के साथ रेप की घटना नहीं घटती और साथ ही दो युवा मुलजिम बनने से बच जाते।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि नाबालिग की शिकायत के बाद आरोपी धर्मेंद्र ओड और इस कृत्य में उसके सहयोगी बने अमर ओड के खिलाफ पास्को, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर धर्मेंद्र ओड को गिरफ्तार कर लिया है दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं साथ ही ज़ायका होटल को भी जांच की जद में लिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!