Press "Enter" to skip to content

महाराज के निर्देश पर वार्ड 26 मे अध्यक्ष ने संभाला सफाई का मोर्चा / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 26 मे आज कुछ वार्डवासी सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं की शिकायत लेकर मंत्री एवं स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के कार्यालय पर पहुंचे एवं उनको अवगत कराया *हमारी तो सिर्फ आप महाराज के होते हुए भी कोई सुनवाई नहीं* एवं हम लोग नाली सफाई एवं गन्दगी से भारी परेशान है एवं कई नाली पुलियाओ की समस्याएं भी है। इन समस्याओ पर महाराज ने तत्काल नगर पालिका अध्यक्ष को निर्देशित किया की तत्काल वार्ड मे पहुंचे पर सफाई और तमाम समस्याओ का निदान करें।
कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के आदेश अनुसार वार्ड नंबर 26 में भ्रमण किया वार्ड वासियों द्वारा बताए गए काम नाली रोड मरम्मत , नाली सिलोप एवं साफ सफाई की समस्या बताई नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने तुरंत नगर पालिका के अधिकारियों को बुलाकर समाधान करने को कहा महाराज साहब के कार्यालय से राजेंद्र शिवहरे जी ,कप्तान यादव जी, विधायक प्रतिनिधि योगेश शर्मा जी नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि बबलू यादव जी, पूर्व पार्षद सुरेंद्र रजक एवं वार्ड वासी साथ रहे

वार्ड क्रमांक 26 के कुछ वार्ड वासी आज महाराज के कार्यालय पर गए थे महाराज द्वारा मुझे निर्देशित किया गया मैं तत्काल प्रभाव से 26 नंबर में आई और इन सभी लोगों की वार्ड वासियों की समस्याओं से अवगत हुई एवं तत्काल सफाई एवं वार्ड क्रमांक 26 में जो समस्या आ रही है उनको निदान करने की दिशा निर्देश जारी किए
गायत्री शर्मा
अध्यक्ष
नगरपालिका परिषद शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!