Press "Enter" to skip to content

साहब…! धर्मेंद्र ने हमारे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…!धर्मेंद्र ने हमारे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई है। उक्त् युवक गांव में अवैध वसूली करता है। इसलिए मामले में उचित कार्रवाई करवाई जाए। यह बात एसपी ऑफिस आए दिनेश व ग्रामीणों ने एसपी को दिए आवेदन में कही।

यहां बता दें कि बीते रोज धर्मेंद्र शर्मा अपने पिता के साथ खाना खाकर वापस घर आ रहे थे तभी दिनेश लोधी व अन्य ने उसकी व उसके पिता की लाठी व सरियों से मारपीट कर दी। घटना में धर्मेंद्र व उसके पिता घायल हो गए थे।

ज्ञापन में दिनेश पुत्र भगवानलाल लोधी सलैया करैरा ने बताया कि आनंद पुत्र केशव शर्मा अपने आप को पत्रकार ताकर ग्रामीणों पर दबाव बनाकर अवैध वसूली करता रहता है। बृजनंदन की बस स्टैंड पर किनाने एवं चाय की दुकान है। अन्य सभी लोग खेती का व्रूवसाय करते हैं। आनंद ने हमारे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई है। मैं घटना के बाद शिकायत करने थाने गया था लेकिन हमारी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसलिए आज आवेदन देने आए हैं कृपया मामले में उचित कार्रवाई करवाएं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!