Press "Enter" to skip to content

हादसा: टॉयलेट करके लौट रही 8 साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: माता-पिता के संग शादी समारोह में शामिल होने आ रही 8 साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक सौम्या (8) पुत्री गोविंद कंजर निवासी चक मियांपुर थाना भितरवार जिला ग्वालियर बुधवार की शाम माता-पिता के संग बाइक से करैरा के फतेहपुर शादी समारोह में शामिल होने आ रही थी।


सीहोर थाना क्षेत्र की सीमा में हथेड़ा तिराहे के पास सौम्या को टॉयलेट के लिए पिता ने बाइक रोक दी। बच्ची टॉयलेट करके सड़क पार करके आ रही थी, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!