शिवपुरी: शराब का नशा क्या करवा सकता है इसका अंदाजा इस वायरल हुए इस वीडियो को देख कर लगाया जा सकता है। वीडियो में दो लोग शराब के नशे में धुत्त हैं। एक युवक दूसरे के ऊपर बड़े-बड़े पत्थरों को पटक रहा है। वीडियो में युवक ने दूसरे युवक पर कई बार पत्थर पटके, गनीमत रही पत्थर युवक के सिर में नहीं लगा, नहीं तो युवक की मौत भी हो सकती थी।
हो सकती थी मौत
वायरल वीडियो कुछ रोज पुराना रन्नौद थाना क्षेत्र के माढ़ा गणेशखेड़ा का बताया जा रहा है। बताया गया है गांव के ही रहने वाले खलख सिंह उम्र 48 वर्ष और दिलीप लोधी उम्र 26 वर्ष एक दूसरे से परिचित थे। दोनों शराब के शौकीन भी है। दोनों ने मिलकर अवैध रूप से संचालित शराब की दुकान से शराब खरीद कर पी थी। अधिक शराब पीने के बाद खलख सिंह को दिलीप लोधी को दिए हुए उधार पैसे याद आ गए, इसी बात पर पहले दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर खलख सिंह दिलीप पर हमलावर हो गया।
खलख सिंह ने दिलीप के ऊपर बड़े-बड़े कई पत्थर पटकना शुरू कर दिया। इस बीच दिलीप भी शराब के नशे में अपने आप को बचाने का प्रयास करता रहा। गनीमत रही कि पत्थर दिलीप के सिर में नहीं लगा, नहीं तो बढ़ी घटना भी हो सकती थी। दिलीप लोधी ने इसकी शिकायत रन्नौद थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध भी किया था। थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी का कहना है कि दोनों के बीच बाद में राजीनामा भी हो गया है।

नशे में दोस्त पर पटके पत्थर, पहले साथ बैठकर पी शराब फिर किया हमला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
- मैथिल ब्राह्मण समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को / Shivpuri News
- शिवपुरी रेलवे कॉलोनी में ट्रैकमैन का संदिग्ध हालात में शव, सिर में चोट के निशान / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पहली बार लेजर सर्जरी, डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन / Shivpuri News
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment