Press "Enter" to skip to content

चाचा की मां पर गलत नजर थी, शराब पिलाने के बहाने भतीजे ने जैक- पाना से कर दी हत्या / Shivpuri News

शिवपुरी: अमोला थाना क्षेत्र में अमोला पुल के पास सिंध नदी की तलहटी पर मिली लाश चीनौर थाने के ररुआ गांव के मूक बधिर व्यक्ति की निकली। हत्या करने वाला उसी का भतीजा व उसका साथी निकला। दरअसल पिता की मौत के बाद मूक बधिर चाचा आरोपी भतीजे की मां पर गलत नीयत रखता था। साथ ही चाचा के हिस्से की जमीन हड़पने की मंशा रखकर हत्या की योजना बनाकर घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार है।


जानकारी के अनुसार अमोला थाना पुलिस को 18 फरवरी की सुबह अमोला पुल के पास सिंध नदी की तलहटी पर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। मुखबिर से सूचना मिली कि 17 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्ति ने करैरा हाइवे पेट्रोल पंप पर कट्टी में पेट्रोल भरवाने आया था। पेट्रोल पंप पर पूछताछ की तो धर्मवीर परिहार निवासी ग्राम सिल्लारपुर पेट्रोल लेने आया था। लेकिन कट्‌टी पेट्रोल नहीं दिया। मारुति वैन की सर्चिंग की तो गाड़ी पुष्पेंद्र सिंह परिहार (19) की निकली। पुष्पेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। युवक ने बताया कि उसके बाबा व पिता का निधन हो चुका है।

मूक बधिर चाचा महेश परिहार की शादी नहीं हुई थी। वह मां पर गलत नीयत बनाए हुए था। मां की परेशानी को देखते हुए और चाचा के हिस्से की जमीन हड़पने के लिए हत्या की योजना बनाई। करैरा के सिल्लापुर में रहने वाले दोस्त धर्मवीर परिहार के साथ अपने चाचा की हत्या की प्लानिंग शुरू कर दी।

चाचा को शराब पिलाने का लालच दिया, फिर गाड़ी में ही भितरवार-करैरा के बीच हत्या कर दी : पूछताछ में पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को दोस्त के संग चाचा महेश को शराब पिलाने के बहाने मारुति ईको गाड़ी में लाए। शराब पिलाने के बाद भितरवार-करैरा के बीच रास्ते में गाड़ी रोककर जैक व पाना से सिर व मुंह पर हमला करके हत्या कर दी। मृतक को कोई पहचान ना पाए, इसलिए लाश सिंध नदी के गहरे पानी में फेंकने की योजना बनाई।

हत्या करने वाले भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है
अमोला पुल के पास नदी में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक की शिनाख्ती के साथ हत्या करने वाले भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी फरार है, जिसकी तलाश करक हरे हैं। हत्या में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद कर ली है।- राजेश सिंह चंदेल , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!