शिवपुरी: मछली की सब्जी नहीं बनाने से पति नाराज हो गया और गुस्से में चूल्हे में जलती लकड़ियां उठाकर पत्नी को सीने में दाग दिया। पत्नी ने पिछोर थाने पहुंचकर पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है। फरियादी अंबिका (45) पत्नी सिरनाम लोधी निवासी ग्राम धमकन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 20 फरवरी की रात 10 बजे घर की टपरिया में रोटी बना रही थी। पति सिरनाम लोधी आया और बोला कि सब्जी क्या बनाई है। पति को बलाया कि चिकन बना लिया है तो पति कहने लगा कि तूने मछली क्यों नहीं बनाई है। अंबिका ने कहा कि खेत से पानी देकर थोड़ी देर पहले ही लौटी हूं।
इसी बात पर सिरनाम गाली-गलौज करने लगा। गालियां देने से रोका तो सिरनाम ने चूल्हे से जलती लकड़ियां लेकर जला दिया जिससे में सीने में बायीं तरफ और पेट में जल गई। पति सिरनाम ने धमकी दी कि रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो जान से खत्म कर दूंगा। पुलिस केस दर्ज मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। किसी भी प्रकार की हिंसा करने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मछली की सब्जी नहीं बनाने से नाराज पति ने पत्नी को जलती लकड़ी से दागा, पति पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
- मैथिल ब्राह्मण समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को / Shivpuri News
- शिवपुरी रेलवे कॉलोनी में ट्रैकमैन का संदिग्ध हालात में शव, सिर में चोट के निशान / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पहली बार लेजर सर्जरी, डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन / Shivpuri News
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment