Press "Enter" to skip to content

2003 बाले लोगों को लॉक कर दिया जाए, सिंधिया बोले आजी का बंशज हूँ, वादाखिलाफी करने वाली सरकार को धूल चटा दी थी

शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 2003 वाली सरकार को कोई नहीं भूलेगा। केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) के खेल की तरह 2023 के विधानसभा चुनाव में 2003 वालों को लॉक किया जाए। बता दें, 2003 में दिग्विजय सिंह की सरकार थी। पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए सिंधिया कह रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार को लॉक करके आगे नहीं बढ़ने देना है।

सिंधिया ने कहा कि चुनाव आ रहे हैं तो कांग्रेस का घूमना शुरू हो गया है। पांच साल गायब रहते हैं ये लोग। 2018 में कांग्रेस की सरकार ने वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। माफिया पूरे प्रदेश में लागू कर दिए। जब वादाखिलाफी की तो धूल चटाने के लिए मैदान में सिंधिया परिवार का सदस्य खड़ा था। जब जनता के साथ छलकपट किया था, तो मेरी आजी अम्मा (विजयाराजे सिंधिया) ने डीपी मिश्रा की सरकार गिराई थी। उसी आजी का पोता आपके सामने खड़ा है। जब कोई आपके साथ छल करेगा आपकी ढाल और तलवार ज्योतिरादित्य सिंधिया बनेगा।

सिंधिया परिवार ने कभी राजनीति नहीं की

ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को शिवपुरी दौरे पर थे। यहां नरवर और चिलोद में उन्होंने जनसभा की। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भाजपा डबल इंजन, मातृशक्ति और नौजवानों की सरकार है। विकास यात्रा राजनीतिक यात्रा नहीं है, बल्कि भारत को विश्व पटल पर अग्रसर करने का सकंल्प है। उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार ने कभी राजनीति की नहीं, बल्कि जनसेवा की सौगंध खाई है। राजनीति केवल एक माध्यम है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को शिवपुरी दौरे पर थे। यहां नरवर और चिलोद में उन्होंने जनसभा की।

कांग्रेस सरकार में नल में टोटी नहीं थी

सिंधिया ने कहा- 2003 में दो लाख हेक्टेयर की सिंचाई होती थी, जो अब तीन लाख हेक्टेयर हो गई। पहले बिजली की स्थिति सभी को पता है। अब गांव में भी 18 घंटे बिजली मिलती है। कांग्रेस की सरकार में पीने का पानी का स्त्रोत था तो नल में टोटी नहीं थी। नल में टोटी थी तो पानी का स्त्रोत नहीं था। भाजपा की सरकार ने घर-घर नल और जल पहुंचाया है। सबका साथ सबका विकास की सोच रखने वाली इस डबल इंजन की सरकार से विकास और प्रगति बढ़ी है।

अंचल में विकास की रफ्तार का जिक्र करते हुए सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में नया हवाई अड्डा 500 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। ग्वालियर से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु आदि बड़े शहरों के लिए हवाई जहाज सेवा शुरू हुई है। नया रेलवे स्टेशन बन रहा है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर अंचल के विकास की जिम्मेदारी उनकी है। इस जिम्मेदारी को वह पूरी मेहनत और शिद्दत से निभाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को देखने और उनका भाषण सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

सिंधिया बोले- 2030 तक भारत बनेगा तीसरी महाशक्ति

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने यूनाइटेड किंगडम इंग्लैंड को पीछे छठवें स्थान पर पहुंचा दिया और आज भारत पांचवें स्थान पर है। वर्ष 2030 तक भारत इकोनॉमी के मामले में जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ कर तीसरे नंबर पर आ जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!