शिवपुरी: जिले के नरवर कस्बे में चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए घर में रखे सोनी-चांदी के जेवरात सहित नगदी चोरी कर फरार हो गए। किसान की शिकायत पर नरवर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
नरवर कस्बे के वार्ड क्रमांक 8 गुरुकुल स्कूल के पास रहने वाले किसान घनश्याम कुशवाह पुत्र मिश्री कुशवाह में बताया कि नरुआ बिजली फीडर से रात में बिजली की सप्लाई छोड़ी जाती है इसी के चलते बीती रात में और मेरा बेटा अपने खेत पर फसल में पानी देने के लिए गया हुआ था। मेरे पिता रात में रिश्तेदार के यहां आयोजित रामायण के पाठ में शामिल होने गए थे।
मेरी पत्नी और बच्चे दूसरे मकान में सोने चले गए थे। इसी के चलते मकान में ताला डाला डालना पड़ा था। आज सुबह जब मैं और मेरा बेटा खेत से वापस लौट कर आए तो घर का ताला टूटा हुआ पड़ा था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे बक्सों के ताले टूटे पड़े हुए थे। बक्सों में रखा सोने-चांदी के जेवरात सहित 43 हजार रुपए चोरी हो चुके थे।
चोरी की सूचना मिलते ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप महेश्वरी, पार्षद राकेश सोनी ने किसान घनश्याम कुशवाह के घर पहुचकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने चोरी की पड़ताल शुरू कर दी है।

खेत में पानी देने गया किसान, सूने घर में चोरों ने कर दिया हाथ साफ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
- मैथिल ब्राह्मण समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को / Shivpuri News
- शिवपुरी रेलवे कॉलोनी में ट्रैकमैन का संदिग्ध हालात में शव, सिर में चोट के निशान / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पहली बार लेजर सर्जरी, डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन / Shivpuri News
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment