Press "Enter" to skip to content

लीज की आड़ में दूसरी जगह से हो रहा था फर्शी पत्थर का अबैध उत्खनन, प्रशासन ने की कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: सतनवाड़ा रेंज से लगी डोंगरी खदान व आसपास इलाके में अवैध उत्खनन की शिकायत पर संयुक्त कलेक्टर के नेतृत्व में राजस्व, वन विभाग, खनिज और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच पड़ताल की है। जांच के दौराना अवैध उत्खनन पाया गया है। डोंगरी खदान की आड़ में अवैध उत्खनन चल रहा था। जांच टीम ने मौके से काफी मात्रा में फर्शी पत्थर भी जब्त किया है। नायब तहसीलदार आशीष यशवाल ने बताया कि डोंगरी खदान की लीज के अलावा भी राजस्व भूमि में अवैध उत्खनन पाया गया है।


नरवर के व्यक्ति द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर पूरे क्षेत्र में फर्शी पत्थर उत्खनन की जांच कराई गई है। संयुक्त कलेक्टर द्वारा जांच रिपोर्ट बनाकर दी जाएगी। उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। मौके पर अवैध उत्खनन करके रखा पत्थर जिला खनिज अधिकारी को जब्ती में लेने के निर्देश दिए गए हैं। जांच दल की रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि डोंगरी खदान की आड़ में भारी मात्रा में अवैध उत्खनन चल रहा है। अब देखना है कि प्रशासन और खनिज विभाग क्या कार्रवाई करता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!