Press "Enter" to skip to content

अमृत सरोवर तालाब टीला के नजदीक रोपे गए 500 पौधे / Shivpuri News

कलेक्टर और एसपी, सीईओ सहित ग्रामीणों ने हरियाली को बढ़ावा देने के लिए लगाए पौधे
सीएम शिवराज के पौधारोपण कार्यक्रम के दो साल पूरे होने पर शिवपुरी में भी चला पौधरोपण अभियान
शिवपुरी: शिवपुरी जिले की टीला ग्राम पंचायत के डोंगरपुर में बनाए गए नवीन अमृत सरोवर तालाब के नजदीक पौधारोपण अभियान चला, जिसमें कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीणों ने यहां पर 500 पौधे रोपे।
हरियाली को बढ़ावा देने के संदेश के साथ जहां पर वृक्षारोपण महाअभियान आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत टीला के ग्रामीणों ने भी यहां पर भागीदारी की और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जहां पर पौधे लगाए।
ग्राम पंचायत टीला में अमृत सरोवर तालाब बनाया गया है जहां पर बारिश का पानी एकत्रित किया जाएगा। इस तालाब के निर्माण से भूमिगत जल स्तर के साथ-साथ यहां पर ग्रामीणों को इसके कई फायदे होंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बीते दो वर्ष से प्रतिदिन किए जा रहे पौधारोपण अभियान के दो साल पूरे होने पर शिवपुरी के ग्राम पंचायत टीला में भी वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। यहां कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाली के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है इसलिए सभी ग्रामीण अपने आसपास पौधे लगाए।
जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने बताया कि ग्राम पंचायत टीला में अमृत सरोवर तालाब बनाया गया है यहां पर 500 पौधे लगाए गए हैं। भविष्य में यह पौधे बड़े होकर वृक्ष का रूप लेंगे और यही पौधे वातावरण को स्वच्छ रखने और पर्यावरण शुद्धिकरण के लिए सहायक होंगे। इस मौके पर पंचायत विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!