शिवपुरी: खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर स्थिति सोमेश्वर धाम मंदिर से आ रही है। जहां बीती रात्रि महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर में प्रसाद के रूप में बांटी गई ठंडाई से लगभग एक सैंकडा लोग बीमार हो गए। फूड पॉइजनिंग के चलते महिला पुरूष और बच्चों को उल्टी दस्त हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां सभी उपचार के बाद सही होकर अपने अपने घर चले गए। एक महिला की गंभीर हालात बताई जा रही है। जिसे उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया है। यह दूध मंदिर के पास रहने बाले युवक राहुल सोनी के द्वारा भिजवाया गया था. और यह दूध प्लांट से लाया गया था.
जानकारी के अनुसार फतेहपुर क्षेत्र में आर्शीवाद हॉस्पिटल के सामने सोमेश्वर धाम मंदिर पर शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा था। इस शिव मंदिर में सैकड़ों की संख्या में आस-पास के क्षेत्रों से महिला,पुरुष सहित बच्चे दर्शन के लिए पहुचे थे। रात्रि में आयोजकों के द्वारा ठंडाई के प्रसाद के वितरण का आयोजन रखा गया था। ठंडाई का प्रसाद पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। ठण्डाई के प्रसाद को पीने के वालों को एकाएक उल्टी-दस्त होने लगे थे।
एकाएक फतेहपुर क्षेत्र में ठण्डाई पीने वाले लोगों को जिला अस्पताल में पहुचाया गया था। रात्रि की बात करें तो जिला अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन चुका था। खबर मिलते ही अतिरिक्त डॉक्टरों को भी जिला अस्पताल में उपचार के लिए बुला लिया गया था। अस्पताल में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार 39 पुरुष, 38 महिला और 30 बच्चों को भर्ती कराया गया था। इसके अतिरिक्त कई ऐसे भी थे जिनका बिना पर्चा बनाए ही उपचार करना पड़ा था। हालांकि सुबह होते होते सभी मरीजों को बिगड़े स्वास्थ्य में सुधार मिला है। आईसीयू में भर्ती 60 साल की गुन्ना सोनी के बेटे का कहना है कि ठण्डाई को दूध, फ्रूट और ड्राईफ्रूट को मिलाकर बनाया गया था।
विदित हो कि शहर में फिलहाल दामों को बढ़ाये जाने को लेकर दूधियों की हड़ताल जारी है इसके बावजूद आयोजन में साढ़े पांच क्विंटल दूध की व्याबस्था की गई थी। सूत्रों की माने तो ठण्डाई बनाने के लिए दूध कोटा-भगोरा गांव से लाया गया था। कयास लगाए जा रहें है कि खराब दूध की बजह से यह घटना घटित हुई है। फूड अधिकारी आशुतोष मिश्रा का कहना है कि वह उक्त ठण्डाई का सैंपल लेने जा रहे हैं जांच की बाद असल कारण सामने आएगा।
बताया गया है कि इस ठंडाई पीने से जो लोग बीमार हुए है उनमें फतेहपुर,वर्मा कॉलोनी, कृष्णपुरम कॉलोनी सहित आसपास के लोग शामिल है। अब सभी की हालात में सुधार है और लगभग सभी लोग अपने अपने घर चले गए है।

फतेहपुर रोड स्थित सोमेश्वर धाम मंदिर पर ठंडाई पीने से सैकड़ो लोग बीमार, सुबह तक मची अफरा तफरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
- मैथिल ब्राह्मण समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को / Shivpuri News
- शिवपुरी रेलवे कॉलोनी में ट्रैकमैन का संदिग्ध हालात में शव, सिर में चोट के निशान / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पहली बार लेजर सर्जरी, डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन / Shivpuri News
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
- मैथिल ब्राह्मण समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को / Shivpuri News
- शिवपुरी रेलवे कॉलोनी में ट्रैकमैन का संदिग्ध हालात में शव, सिर में चोट के निशान / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पहली बार लेजर सर्जरी, डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन / Shivpuri News
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News





Be First to Comment