Press "Enter" to skip to content

महाशिवरात्रि पर बिजली बिभाग ने मारा मास्टर स्ट्रोक: 5 लाख के बकायदारों के काटे कनेक्शन / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस कस्बे में आज बिजली कंपनी की विजिलेंस टीम द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व की छुट्टी होने के बावजूद बिजली बिल के बकायादारों के बिजली कनेक्शन काट दिए तो वहीं बिजली बकायादारों ने अपना बिजली कनेक्शन कटने से बचने के लिए मौके पर ही बिजली बिल की बकाया राशि चुकता कर दी।


जानकारी के अनुसार आज कोलारस बिजली कंपनी की बिजलेंस द्वारा बिजली के बिल के बकायादारों से बिल की बकाया राशि वसूलने का अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कोलारस कस्बे के 26 बकायदारों के कनेक्शन काट दिए। सभी 26 बिजली बकायादारों पर 5 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया था।

इधर बकायादार ऐसे भी थे जिन्होंने बिजली कनेक्शन कटने के बाद होने वाली परेशानियों से बचने के लिए मौके से ही कुल 55 हजार रुपए की बिजली बिल की बकाया राशि भर दी। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम के एई अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली बिल के बकायादारों से वसूली का अभियान लगातार जारी रहेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!