Press "Enter" to skip to content

सिंध नदी के पुल के पास मिला युवक का शव, हाथ पर महेश नाम लिखा, गले में पटिया बाले बाबा का लॉकेट / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिंध नदी के पुल के पास डूब क्षेत्र में आज एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अमोला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार आज अमोला पुलिस को सूचना मिली कि सिंध नदी के पुल के पास एक युवक की लाश पडी हुई देखी गई। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाकर देखा तो युवक के शरीर और सिर पर चौट के निशान हैं। बताया गया है कि युवक की हत्या लगभग 12 घंटे पहले की गई है और फिर उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए इसे सिंध नदी में फेंका गया है।

युवक के हाथ पर महेश नाम गुदा हुआ है। इसके गले में पटिया बाले बाबा का लॉकेट भी डला हुआ है। युवक ने स्लेटी कलर का पेंट और पीले धारी बाली शर्ट और नीले कलर के जूते पहन रखे है। माना जा रहा है कि किसी अज्ञात लोगों द्धारा इसकी हत्या कर लाश को सिंध में फेंका गया है। अब पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में युवक का फोटो भिजवाकर युवक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!