शिवपुरी: अज्ञात ठग ने ग्राहक बनकर दुकानदार को कॉल लगाया और वाटर टैंक खरीदने के बहाने खाते से 81 हजार रुपए पार कर दिए। शिवपुरी शहर के कमलागंज में रहने वाले दुकानदार ने अपने साथ हुई ठगी की कोतवाली और एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक अमित पुत्र अनिल गुप्ता निवासी कमलागंज की ग्वालियर बायपास पर अमित ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। अमित गुप्ता का कहना है कि गुरुवार की रात ठग का कॉल आया और दो वॉटर टैंकर खरीदने की बात कहकर सुबह भिजवाने को कहा। इस बात को भूल गए और सुबह फिर से ठग ने कॉल किया।
ठग ने कहा कि कल्याणी धर्मशाला के पास ऑटो से वाटर टैंक भिजवा दें। अमित गुप्ता ने बताए पते पर ऑटो में दो वाटर टैंक रखकर भिजवा दिए। तभी ठग का वापस कॉल आया और 20 रुपए पेटीएम पर भेजकर चैक कराने को कहा। अमित ने देखा तो खाते में 20 रुपए प्राप्त हो चुके थे। ठग ने कहा कि पेटीएम पर पूरा भुगतान कर देता हूं, आप मैसेज पर क्लिक करके पिन दर्ज कर दें। अमित गुप्ता ठगे जाने की बात भांप पाते उससे पहले ही लिंक पर क्लिक करके पिन दर्ज कर दिया और उनके खाते से 81 हजार रुपए कट गए।
अमित गुप्ता का कहना है कि पिन दर्ज करते ही खाते से पैसे कटने का मैसेज आया और तभी ऑटो वाले ने कॉल करके बताया कि बताए पते पर कोई नहीं आया है। ठग ने गुमराह करते हुए कहा कि मनीष को भेज रहा हूं। अमित को आशंका हुई तो खुद ही बाइक से बताए पते पर पहुंचे और स्थित देखकर ठगे जाने का पता चला। अमित ने बैंक जाकर अपना खाता होल्ड कराया और उसमें शेष रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी। ट्रांजेक्शन का पता कराया तो उड़ीसा के किसी कटक नाम की जगह पर काजल शाह के खाते में यह राशि पहुंची है। लेकिन खाते से राशि रकम निकल गई है, सिर्फ 2 हजार रुपए बैलेंस बचा है।
बता दें कि अब ठग ऑनलाइन ठगी को अलग तरह से अंजाम दे रहे है। जिसमें कभी ऑर्डर पार्सल के नाम पर आते है और जब ऑर्डर कैंसिल कराने के नाम पर ग्राहक पिन बताता है तो खाते से रुपए कट जाते है। इसी तरह से अब यह नए प्रकार की ठगी भी ठगों ने शुरू कर दी है। जिसमें ठग दुकानदारों को पेटीएम करने के नाम पर भी ठगी कर रहे है। जबकि इसे लेकर कई बार लोगों को जागरूक किया जाता है कि अपने एटीएम पिन, पासवर्ड और ओटीपी समेत किसी भी प्रकार के बैंक कोड को शेयर न करें। लेकिन लोग जब तक इन ठगों के बारे में कुछ समझ पाते है, ठग ठगी को अंजाम दे चुके होते है।

ऑनलाइन लिंक पर क्लिक ना करें, नहीं तो आप भी हो जाएंगे ठगों का शिकार, पढ़िए खबर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
- मैथिल ब्राह्मण समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को / Shivpuri News
- शिवपुरी रेलवे कॉलोनी में ट्रैकमैन का संदिग्ध हालात में शव, सिर में चोट के निशान / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पहली बार लेजर सर्जरी, डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन / Shivpuri News
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
- मैथिल ब्राह्मण समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को / Shivpuri News
- शिवपुरी रेलवे कॉलोनी में ट्रैकमैन का संदिग्ध हालात में शव, सिर में चोट के निशान / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पहली बार लेजर सर्जरी, डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन / Shivpuri News
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News





Be First to Comment