Press "Enter" to skip to content

2 माह के शिशु ने गर्भवती के पेट में तोड़ा दम, डॉक्टर की हड़ताल के कारण नहीं हुई सफाई, गर्भवती की जान आफत में / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के जिला चिकित्सालय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि एक गर्भवती महिला के पेट में 2 माह के शिशु की मौत हो गई है. वहीं उसकी सफाई नहीं हो पा रही है. डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है. जिसके चलते मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ऐसा ही यह मामला सामने आया है.

दरअसल, अजय सोनी ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी और 14 फरवरी 2023 को उसकी पत्नी को शिवपुरी के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था. जहां सोनोग्राफी के बाद में पता चला कि शिशु की पेट में ही मौत हो गई है. इसके बाद उसकी सफाई होनी थी. लेकिन डॉक्टर हड़ताल पर चले गए, अजय सोनी ने बताया कि नर्स से बात की तो उन्होंने कहा कि डॉ ही कुछ कर सकते हैं. इसके बाद अजय सोनी ने सिविल सर्जन सीएम हेल्पलाइन पर कई बार शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ वहीं सफाई नहीं होने से गर्भवती महिला की जान आफत में आ गई है.

अजय सोनी ने बताया कि सरकारी डॉक्टर अस्पताल में तो आते हैं लेकिन जो लोग उन्हें घर पर दिखाते हैं उनको देखकर दवाई देकर वह चले जाते हैं और अन्य मरीजों की फिक्र नहीं करते हैं. कई आरोप डॉक्टरों पर आजा सोनी ने लगाए हैं.

सफाई नहीं हुई तो गर्भवती महिला को हो सकता है जान का खतरा

अजय सोनी ने बताया कि 14 फरवरी 2023 को उसकी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर सोनोग्राफी के बाद पता चला कि 2 माह के शिशु के पेट में मौत हो गई है और सफाई की डॉक्टर ने बोला था. लेकिन हड़ताल पर चले जाने के कारण सफाई नहीं हो पा रही है इसके चलते गर्भवती महिला को जान का खतरा बना हुआ है. हड़ताल के बीच में यह मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. एक तरफ हड़ताल पर बैठे हैं और भगवान का दर्जा दिया जाता है. लेकिन दूसरी तरफ डॉक्टरों को भगवान का दर्जा पाने के चलते मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!