शिवपुरी: जिले के पूरनखेड़ी टोलप्लाज़ा पर बारातियों ने बारात में शामिल हुए वाहनों को बिना टोल चुकाए टोल बूम को उठाकर निकाल दिया जब टोल कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो बारातियों ने टोलकर्मियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस झगड़े में कई टोलकर्मियों को चोट आईं हैं। टोलप्लाज़ा प्रबंधन द्वारा इसकी शिकायत लुकवासा चौकी में दर्ज कराई है। पूरनखेड़ी टोलप्लाज़ा पर टोलकर्मियों के साथ बारातियों द्वारा की गई मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।
दबंग बारातियों ने दिखाई दबंगई –
जानकारी के अनुसार आज शाम 4 बजे एक बारात गुना की ओर जा रही थी बारात में कई कार सहित एक बस सामिल थी। बारात जब पूरनखेड़ी टोलप्लाज़ा पर पहुँची थी। बारात में शामिल कार से उतरकर कुछ लोग टोल बूथ पर जा पहुंचे और टोल कर्मियों को धमकाते हुए टोल बूथ पर लगे टोल बूम को उठा दिया। इसके बाद बारातियों टोल बूथ की लाइन में खड़े ट्रक सहित दो अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को निकलवा दिया। इसके बाद बारात में शामिल करीब 6 कारों को भी निकाल दिया इसके बाद बाराती बस को निकालने वाले थे इसी दौरान अन्य टोलकर्मी उक्त टोल बूथ पर पहुच गए। इसके बाद मौजूद बरातियों ने टोलकर्मियों के साथ झगड़ा शुरू कर दिया तभी बस में से उतरकर कुछ बारातियों ने टोलकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। टोल बूम को उठाकर जबरदस्ती गाड़ी निकलवाने सहित मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। टोलप्लाज़ा प्रबंधन ने इसकी शिकायत लुकवासा चौकी में दर्ज कराई है।

पूरनखेड़ी टोल पर बारातियों ने टोलकर्मियों को पीटा, दूसरे बाहन भी निकलवाए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
- बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment