शिवपुरी: कोलारस कस्बे में एक एलपीजी गैस से भरे टैंकर के नशे में चूर ड्राइवर ने कस्बे में रात करीब 11 बजे अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। कोलारस थाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
फोरलेन को छोड़ कस्बे में घुस गया शराबी ड्राइवर
जानकारी के अनुसार गैल इंडिया विजयपुर से एलपीजी भरकर एक टैंकर दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान टैंकर के ड्राइवर ने रास्ते में शराब पी ली इसके बाद एलपीजी गैस से भरा टैंकर कोलारस कस्बे में आने वाले मार्ग में घुस गया जबकि एलपीजी टैंकर को फोरलेन से होते हुए जाना था।
नशे में धुत्त ड्राइवर ने एलपीजी से भरे टैंकर को लापरवाही से चलते हुए कोलारस कस्बे के जगतपुर चौराहे पर पहुंचा जहां उसने कई घरों की ओर जाने बाली बिजली के तारों को समेट लिए इसके बाद शराबी ड्राइवर ने गुंजारी नदी के पुल पर बनी रैलिंग से टैंकर को टकरा दिया। गनीमत रही कि टैंकर पुल से नीचे नहीं गिरा नहीं तो बड़ा हादसा भी घठित हो सकता था।
हो सकता था बड़ा हादसा
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची कोलारस थाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया ड्राइवर ने अपना नाम दिलीप भूरिया निवासी शिवपुरी बताया। टैंकर के दुर्घटना के शिकार होने की सूचना पाते ही आज सुबह मौके पर पहुचे ट्रक मालिक ने बताया कि टैंकर में 16 टन एलपीजी गैस भरी हुई थी गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

नशे में धुत्त ड्राइवर LPG से भरा टैंकर लेकर कस्बे में घुसा, बड़ा हादसा टला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
- बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment