शिवपुरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के सामने आज शाम एक तेज रफ्तार बस से सड़क किनारे बाइक के साथ खड़े युवक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद अज्ञात लोगों ने बस पर पथराव कर दिया गनीमत रही कि बस में सवार सवारियों को कोई चोट नहीं आई। बस में होती तोड़फोड़ को देख बस का ड्राइवर सहित स्टाफ मौके से भाग खड़े हुए। घायल युवक को गंभीर हालत में तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार आज शाम गुरू जी ट्रेवल्स नाम की बस ग्वालियर से शिवपुरी की ओर आ रही थी इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क किनारे खड़े 25 साल के सौरभ भदौरिया पुत्र सतेंद्र भदौरिया निवासी तारकेश्वरी कॉलोनी ने बस को हाथ देकर रोकने का प्रयास किया था। तभी बस के ड्राइवर ने लापरवाही से चलाते हुए सौरभ भदौरिया में टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने से सौरभ भदौरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है हादसे के वक्त सड़क किनारे कुछ ओर भी लोग खड़े हुए थे। जिनके द्वारा पहले बस पर जमकर पत्थर बरसाए गए इसके चलते बस में बैठी सवारियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। इसी दौरान बस का ड्राइवर सहित बस स्टॉफ मौका देख भाग निकले। घायल सौरभ भदौरिया को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां सौरभ का उपचार जारी है। इस दुर्घटना में सौरभ भदौरिया के हाथ और पैर में कई फ्रेक्चर आए हैं। सौरभ भदौरिया के पिता सतेंद्र भदौरिया भी बस ऑपरेटर हैं हालांकि सौरभ बस को हाथ देकर मेडिकल कॉलेज के सामने क्यों रोकना चाहता था इसका कारण अज्ञात बना हुआ है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

बस ने मारी युवक कों टक्कर, हाथ देकर कर रहा था रोकने का प्रयास, लोगों ने किया पथराव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
- बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment