Press "Enter" to skip to content

नप उपाध्यक्ष सहित 2 पर FIR, ठेकेदार ने कहा मुझसे मांग रहे थे 10% कमीशन / Shivpuri News

शिवपुरी: अनाज मंडी के सामने मुक्तिधाम के निर्माण को लेकर हुए विवाद के दो महीने बाद ठेकेदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने नगर परिषद पोहरी में उपाध्यक्ष पति व एक अन्य के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। उपाध्यक्ष पति पर दस प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। फरियादी ठेकेदार संजीव पुत्र राज बहादुर सिंह भदौरिया निवासी पोहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अनाज मंडी के सामने मुक्तिधाम निर्माण कार्य का ठेका लिया है। तेज गति से काम करा रहा था, तभी 13 दिसंबर 2022 की शाम 4 बजे संजीव उर्फ बंटी शर्मा और अमित उर्फ नीतू शर्मा आए। बंटी गालियां देकर निर्माणाधीन कार्य में 10% कमीशन मांगने लगा।


पूछा कि किस बात का कमीशन मांग रह हो तो बंटी ने गाली देकर कहा कि उपाध्यक्ष पति हूं। चुनाव में 20 लाख रु. खर्च किए हैं, भरपाई तेरा बाप करेगा। दोनों गालियां देकर कह रहे थे कि हमारे बगैर पूछे काम कर रहे हो, बदले में कमीशन की बात क्यों नहीं की। इसके बाद दोनों ने लात घूसों व थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी और जमीन पर पटक दिया। मारपीट में चोटें आईं हैं। अमित ने कॉलम के सरिए तोड़ दिए और टेढ़े कर दिए, जिससे बीस हजार रु. का नुकसान हुआ है। जाते वक्त धमकी दे रहे थे कि दस प्रतिशत कमीशन नहीं दिया तो जान से खत्म कर देंगे। पोहरी थाना पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!