कोलारस। शिवपुरी के नवागत कलेक्टर रविन्द्र चौधरी ने हर मंगलवार को जनसुनवाई करने के प्रभावी निर्देश जारी कर दिए। उक्त निर्देश का असर कोलारस तहसील में देखने को मिला।
जहां विकास यात्रा में एसडीएम बृज बिहारी श्रीवास्तव ऑनलाइन जनसुनवाई में कलेक्टर के साथ जुड़े रहे वही जनपद पंचायत कार्यालय में सी ओ ऑफिसर सिंह गुर्जर, नायब तहसीलदार राजेंद्र जाटव,सीडीपीओ पूजा स्वर्णकार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
हालाकि इस मंगलवार काफी समय से बंद पड़ी जनसुनवाई को शुरू किया गाय है इस कारण प्रचार प्रसार के अभाव में आमजन ने इसमें रुचि नहीं दिखाई।
किंतु आगमी समय में जनसुनवाई को सभी अधिकारी गंभीरता से लेंगे और तहसील पर ही लोगो की समस्याओं का एसडीएम बृज बिहारी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में निराकरण करेंगे. इससे आमजन को बड़ा लाभ ये होगा कि किसी को अपनी समस्या समाधान के लिए जिला प्रशासन तक नही जाना होगा।
जिला कलेक्टर रविन्द्र चौधरी की उक्त पहल की काफी प्रशंसा की जा रही है। यदि जनसुनवाई की सही से मॉनिटरिंग की जाने लगे तो काफी समय से जारी अभियानों से जो लाभ जनता को नही हो पाता उससे अधिक लाभ जनसुनवाई को प्रभावी करने से हो सकता है।
इनका कहना है
कलेक्टर महोदय के निर्देशन पर इस बार ऑनलाइन जनसुनवाई कोलारस में प्रारंभ कर दी गई है आगमी मंगलवार से एसडीएम बृज बिहारी श्रीवास्तव के निर्देशन में हम सब खुले प्रांगण में जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे ताकि तहसील स्तर पर ही सभी को लाभ मिल सके।
ऑफिसर सिंह गुर्जर
सी ओ जनपद पंचायत कोलारस






Be First to Comment