Press "Enter" to skip to content

मनियर में स्वयं की भूमि पर फॉरेस्ट कर्मचारियों द्वारा मकान निर्माण कार्य रोके जाने पर कलेक्टर से की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी के मनियर में रहने वाले 20 परिवारों ने आज कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी स्वयं की स्वामित्व व आधिपत्य की भूमि पर फॉरेस्ट कर्मचारी द्वारा मकान निर्माण कार्य रोका जा रहा है. जिसके चलते उन्हें आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है.

जानकारी के अनुसार मनियर से आए 20 परिवारों ने कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि उनकी स्वयं की स्वामित्व आधिपत्य की भूमि ग्राम मगरोरा मनियर तहसील शिवपुरी जिला शिवपुरी में स्थित है. वहीं उन्होंने विक्रय पत्र पर भूमि खरीदी थी और उसका नामांतरण भी हो चुका है जिसके बाद मकान निर्माण कराने जा रहे हैं वहीं फॉरेस्ट कर्मचारियों द्वारा उक्त भूमि पर निर्माण कार्य नहीं करने दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री आवास कुटीर निर्माण सभी परिवार कराना चाहते हैं. लेकिन फॉरेस्ट कर्मचारियों द्वारा निर्माण नहीं कराया जा रहा है. जिसकी शिकायत कलेक्टर से की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!