शिवपुरी: मध्यप्रदेश में एक ओर जहां हैवानियत के मामलों में तेजी बढ़ोतरी हो रही है वहीं दूसरी ओर ‘शिवराज मामा’ की बुलडोजर कार्रवाई अपराधियों के हौसलों को जमींदोज करने में जुटी हुई है.ताजा मामला शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के बडेरा गांव का है जहां 4 दिन पूर्व एक 15 साल के नाबालिग किशोर ने एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है वहीं इस मामले में प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवा कर घर को जमींदोज कर दिया है.
प्रशासन ने आरोपी के घर को किया जमींदोज:
जानकारी के अनुसार करैरा थाना क्षेत्र के हाथरस गांव में मंगलवार की सुबह राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बुलडोजर चलाकर दुष्कर्मी के मकान को जमींदोज किया गया है.इस दौरान दुष्कर्मी के परिवार का कोई भी सदस्य मौके पर मौजूद नहीं था.बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के बाद सारा परिवार गांव छोड़कर कहीं और भाग गया है.
कार्यवाही के संबंध में करैरा एसडीएम दिनेश शुक्ला ने बताया कि यह कार्रवाई ग्राम पंचायत के द्वारा की गई है.ग्राम पंचायत द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा की मांग की गई थी जिस पर मौके पर पुलिस बल के साथ प्रशासन की टीम मौजूद रही.इस दौरान अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए 2 कमरों के एक घर को जमींदोज किया गया है.

6 साल की मासूम से रेप कर हत्या करने बाले नाबालिग आरोपी के घर चला बुलडोजर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
- बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment