शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पिपरसमा में एक युवक द्वारा कीटनाशक खाने का मामला आया है। गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सूरज परिहार निवासी पिपरसमा ने बताया कि उसकी शादी गौशाला के पास रहने वाली मोनिका के साथ हुई थी। शादी के बाद उन्हें एक बच्चा भी हुआ। नवदुर्गा के पहले वह अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आ गया था जब वह पत्नी को लेने पहुंचा तो सास ने कुछ दिन और अपनी बेटी को रोकने के लिए कहा। जिस पर सूरज वापस चला गया। इसके कुछ दिन बाद जब सूरज आया तो पता चला कि उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। जब पूछा तो उसकी मां ने कहा कि हमने अपनी बेटी को बेच दिया है और उसे भगा दिया। इसके बाद महिला की सास अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपार्ट थाने में दर्ज करवा आई। जिस पर पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो पता चला कि महिला को उसी की ही मां ने कहीं लापता कर दिया। पुलिस ने जब मोनिका को बुलाने को कहा कि मां ने थाने में मोनिका को बुला दिया। यहां पुलिस ने सूरज परिहार को भी बुलवाया। पुलिस ने दोनों में सुलह कराने की कोशिश की लेकिन महिला उसके साथ जाने को राजी नही ंथी वह किसी और के साथ रह रही थी। जब सूरज ने अपने बच्चे को वापस मांगा तो महिला ने बच्चा देने से भी मना कर दिया। इस बात से दुखी होकर युवक घर आया और टमाटर में डालने वाला कीटनाशक खा लिया। युवक की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे अस्पताल लाए और उसे भर्ती करवाया गया।






Be First to Comment