Press "Enter" to skip to content

6 साल की बच्ची का रेप कर हत्या: नाबालिग निकला आरोपी, मोबाइल में मिली अश्लील वीडियो / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा में एक 6 साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद रेप कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस गुत्थी को 24 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस इस मामले में का खुलासा प्रेस वार्ता के बाद करेगी।


इस वारदात को अंजाम पड़ोस के गांव के नाबालिग आरोपी ने दिया है। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को उठाया था। इनसे शक्ति से पूछताछ की गई, तो नाबालिग आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। पब्लिक में भी वारदात के बाद आरोपी के खिलाफ आक्रोश है। पब्लिक ने वकीलों से भी इस आरोपी की पैरवी नहीं करने की अपील की है। पब्लिक फांसी की सजा की मांग कर रही है।

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त किया है। आरोपी के मोबाइल के जरिए खुलासा हुआ है कि आरोपी अश्लील फिल्म देखने का भी शौकीन था। यह फिल्में देखकर ही इस वारदात को अंजाम दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!