Press "Enter" to skip to content

बाइक फिसलकर खाई में जा गिरी, एक की मौत 2 गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम बाइक फिसल खाई में गिर गई। सिर पत्थर से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक रामबाबू पुत्र रामदयाल रावत निवासी भदेरा अपने साथी बीरू पुत्र भरत धाकड़ निवासी ग्राम राठखेड़ा और सौरभ पुत्र हल्के धाकड़ निवासी आकुर्सी के संग बाइक से धौलागढ़ से बैराड़ की ओर जा रहे थे।


रविवार की शाम करीब 7 बजे बर के नाला के पास मोड़ पर बाइक फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में रामबाबू रावत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार घायल सौरभ और बीरू की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!