Press "Enter" to skip to content

गुम मोबाइल पाकर ईशा व मुस्कान के चेहरे पर आई मुस्कान, दिया पुलिस को धन्यवाद / Shivpuri News

पुलिस ने गुम हुए 48 मोबाइल खोजकर लोगों को किए सुपुर्द

शिवपुरी। बैराड़ की रहेन वाली ईशा जाटव ने बताया कि वह 13 सितंबर को शिवपुरी में खरीददारी करने के लिए आई हुईं थी। जब वह अशोक स्टेशनरी से कुछ सामान ले रहीं थी तभी किसी ने उनका मोबाइल चुरा लिया। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई इसी तरह जवाहर कॉलोनी की रहने वाली मुस्कान यादव का मोबाइल जिला अस्पताल में उस समय खो गया था जब वह अपने बीमार रिश्तेदार को देखने आई थी। मुस्कान ने भी मोबाइल खो जाने की शिकायत की थी। इन लोगों के खोए हुए मोबाइल पुलिस ने साइबर सैल की मदद से खोज निकाले। इसी के साथ करीबन 48 मोबाइल पुलिस ने गुम हुए बरामद कर लोगों को वापस किए।

शुक्रवार को एसपी राजेशसिंह चंदेल ने शिवपुरी जिले के लोगों के गुम हुए मोबाइल को खोजकर को उन्हें लौटाए। सायबर सेल ने गुम हुए मोबाइलों में से 48 मोबाइल बरामद कर लिए है जिन्हें एसपी द्वारा लोगों को वापस किया गाया। अपने मोबाइल वापस पाकर लोग वहुत प्रशन्न दिखे एवं पुलिस को धन्यवाद कहा। एसपी चंदेल ने सायबर टीम एवं इस कार्य में लगे अन्य पुलिसकर्मियों के इस कार्य की सराहना की है।

उक्त कार्रवाई में डीएसपी सायबर सैल दीपक तोमर, एसआई दीपक शर्मा, एसआई मुकेश दुबौलिया, एएसआई प्रवीण त्रिवेदी, प्रधान आरक्षक विकास सिंह चौहान, आरक्षक देवेंद्र सेन, आरक्षक आलोक व्यास की अहम भूमिका रहीं ।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!