Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को उड़ाया: 3 घायल 2 की हालत नाजुक, रेफर बाइक के उड़े परखच्चे / Shivpuri News

शिवपुरी: गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले का ककरौआ तिराहे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को उड़ा दिया।हादसे में जहां तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं वहीं इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। सभी घायलों को बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है बताया जा रहा है कि ककरहवा निवासी हरिओम गोस्वामी अपने भाई बल्लू गोस्वामी और दिलीप गोस्वामी के साथ बैराड़ जा रहे थे तभी ककरहवा तिराहे पर यह हादसा हो गया। पुलिस ने कार को जप्त कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!