शिवपुरी। खबर अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम जयनगर से आ रही है। यहां जमीन विवाद को लेकर गांव के लोगों ने चार लोगों पर लाठी, कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घटना के बाद आरोपित मौक से भाग गए। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं
घायल वंशीलाल लोधी 70 वर्ष ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने खेत थे उनके साथ साला आशीष लोधी 15 वर्ष, अशोक लोधी 22 वर्ष, देवेंद्र 25 वर्ष भी थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले ग्यासी, जगतसिंह, मलखान, सिनाम, दीपू, संतोष, रवि, सुनीता, महेंद्र, विद्या, सरस्वती आए और कहने लगे कि यह जमीन हमारी तुम यहां से चले जाओ और गाली-गलौंज करने लगे। जब उक्त लोगों को गाली देने से मना किया तो लाठी व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया जिसमें हम सभी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। यहां घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।






Be First to Comment