Press "Enter" to skip to content

अनियंत्रित होकर कार पलटी: एक व्यक्ति की मौत, 5 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा अनुविभाग के ग्राम डामरौन कला के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार लोग भांडेर अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद पिछोर अपने घर जा रहे थे।


जानकारी के मुताबिक पिछोर निवासी एक परिवार कार में शादी समारोह में शामिल होने भांडेर दतिया गए थे। लौटते समय दिनारा से आगे ग्राम डामरोन कला के पास अचानक से इनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना में कार सवार लोगों में से राहुल गुप्ता(32) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी झांसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि शेष 5 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!