Press "Enter" to skip to content

शादी के 20 साल बाद भागी 4 बच्चों की मां प्रेमी के साथ, सट्टे का व्यापार करने के लगाए आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ठकुरपुरा में महिला शादी के 20 साल बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई हैं. इसकी शिकायत पति ने कोतवाली में दर्ज कराई है. और आज एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

जानकारी के अनुसार नेमीचंद जाटव पुत्र दौजाराम जाटव उम्र 40 साल निवासी वार्ड नंबर 39 ठकुरपुरा ने आज एसएसपी को शिकायत दर्ज कराई है. और बताया कि उसकी शादी 4 जून 2003 को हेमलता जाटव पुत्री दयाराम जाटव निवासी ठकुरपुरा के साथ हुई थी इसी दौरान उन्हें तीन बेटी नैंसी जाटव, प्रेरणा जाटव, प्रतीक्षा जाटव एवं एक पुत्र लभी जाटव पैदा हुए. युवक ने बताया कि उसके ससुर का मकान भी ठकुरपुरा में ही है और 3 फरवरी 2023 को उसकी पत्नी रात्रि में अपने माता-पिता के घर चली गई थी. 4 फरवरी 2023 को सुबह जब युवक अपनी पत्नी को लेने पहुंचा तो ससुराल में उसकी पत्नी हेमलता नहीं मिली. वहीं उसके ससुर दयाराम ने बताया कि हेमलता सुबह 8 बजे बाजार की कहकर चली गई है. तभी बाजार से लौटकर नहीं आई. उसके बाद हेमलता के बारे में जानकारी लगी तो पड़ोस में रहने वाले सचिन जाटव का पता चला जो उसको लेकर चला गया है. इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है वहीं सचिन पर सट्टे के आरोप लगाए हैं. युवक ने बताया कि उसकी पत्नी को सचिन जाटव बहला-फुसलाकर ले गया है. युवक ने पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!