Press "Enter" to skip to content

महिला कों बेहोश कर पार किए ज़ेवर, पुलिस ने जाँच शुरु की / Shivpuri News

शिवपुरी: बगेधरी गांव में बर्तन बदलने के बहाने दो महिलाएं आईं और एक घर में अकेली महिला को बेहोश करके सोने व चांदी के जेवर चुराकर ले गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर संदेही महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है फरियादी सुखदेव (26) पुत्र रघुवर परिहार निवासी ग्राम बगेधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 10 फरवरी की सुबह 11 बजे गांव में काम से चला गया। घर पर पत्नी वंदना परिहार अकेली थी, तभी एक घंटे बाद चाची प्रेम परिहार दौड़कर आई। चाची ने बताया कि वंदना कमरे में बेहोश पड़ी है।


घर पहुंचने पर देखा तो वंदना बेहोश पड़ी थी और नाक व मुंह में रुई लगी थी। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था, बक्शे से सोने व चांदी के जेवर का टिफिन गायब था। गांव वालों ने बताया कि बर्तन बदलने वाली दो महिलाएं गांव में घूम रहीं थीं। सुखदेव ने संबंधित महिलाओं पर संदेह जताया है। वहीं वंदना का बेहोशी की हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!