Press "Enter" to skip to content

सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सिंध नदी में जा गिरी, घाटी चढ़ाने पर हुआ हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी में सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो ट्रैक्टर ड्राइवर बाल-बाल बच गया।


ये है VIDEO में

यह वीडियो बीते रोज का बताया गया है। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ौता के पास सिंध नदी के घाट पर सीमेंट के कट्टों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ड्राइवर चढ़ा रहा था। इसी दौरान ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर के आगे उठने से ट्रैक्टर वापस लौटने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर के ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई।



इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली घाट के निचले हिस्से की ओर फिसलता चला गया और सिंध नदी में जा गिरा। ट्रॉली में भरे लगभग 150 सीमेंट के कट्टे खराब हो गए, गनीमत रही इस हादसे में ड्राइवर को कोई भी चोट नहीं आई है। ड्राइवर वीरेंद्र धाकड़ निवासी शिवपुरी ने बताया, रेशम घाट पर पुल के निर्माण के लिए कोलारस से ट्रैक्टर-ट्रॉली में 150 सीमेंट के कट्टे भरकर ले जा रहा था। सिंध नदी की घाटी चढ़ते वक्त अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और आगे से उठ गया और ट्रॉली सहित नदी में जा गिरा।

इस हादसे में उसकी जान बच गई लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी सीमेंट की कट्टे भीगने से आर्थिक नुकसान जरुर हुआ है बाद में जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को नदी से बाहर निकाल लिया गया। सीमेंट से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के हादसे के शिकार का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!