Press "Enter" to skip to content

धर्मकांटे पर गल्ले में रखे 4 लाख रुपए ले उड़े 2 अज्ञात बदमाश, हेलमेट लगाकर आए चोर / Shivpuri News

शिवपुरी: दिनारा कस्बे में त्रिवेणी कंथरिया धर्मकांटा के गल्ले में रखे लगभग 4 लाख रुपए 2 अज्ञात चोर दिनदहाड़े चुरा ले गए। व्यापारी की शिकायत पर दिनारा पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरु कर दी है। दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है।


धर्मकांटा कराने की कहकर आए थे चोर

त्रिवेणी कंथरिया धर्म कांटा के संचालक चतुर्भुज कंथरिया ने बताया कि आज दोपहर में अपने धर्म कांटे पर बैठा था इसी दौरान 2 बाइक सवार आए और उन्होंने वाहन का धर्म कांटा कराने के लिए रसीद कटाने की बात कही। दोनों बाइक सवारों में से एक बाइक सवार ने मुझे दो हजार रुपए का नोट दिया। जिसमें से पांच सौ रुपए काट कर मैंने उन्हें पंद्रह सौ रुपए वापस कर दिए। पैसे वापस करने के बाद जब में बाहर आया तो उन्हीं में से एक बाइक सवार ने मुझसे मूंगफली दाना खरीदने की बात कही, जब मैं उसे अपनी मिल में मूंगफली दिखाने ले गया, उस दौरान दूसरा व्यक्ति गोदाम के बाहर ही खड़ा रहा। इसके बाद दोनों बाइक सवार दाना खरीदकर ले जाने की बात कहते हुए निकल गए।


गल्ले में रखे लाखों रुपए हुए गायब

चतुर्भुज कंथरिया ने बताया कि कुछ देर बाद जब में अपने धर्म कांटे के ऑफिस में गया और अपनी दराज खोलकर देखा तो उसमें रखे करीब 4 लाख रुपए गायब हो चुके थे। जब मैंने सीसीटीवी को चेक किया तो धर्मकांटे के ऑफिस में एक युवक हेलमेट लगाए हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया। उक्त युवक गल्ले में रखे 4 लाख रुपए को निकालकर बैग में भरता हुआ सीसीटीवी में कैद हो गया। धर्म कांटे पर दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात की शिकायत के बाद दिनारा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!