शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई सडक गांव में बीती रात करीब ढाई बजे के लगभग चोरों मोबाइल की दुकान में चोरी करने करने के लिए दुकान की शटर तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन चोरी की भनक दुकानदार को लग गई।
दुकानदार ने जब चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो चोर के साथियों ने कट्टे से फायर भी झोंक दिया। चोरी की वारदात का असफल प्रयास सीसीटीवी में भी कैद हुए है। दुकानदार ने इसकी लिखित शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार सेसई सडक गांव के रहने वाले कौशिक लखेरा पुत्र गोपाल लखेरा उम्र 28 साल की शिवानी मोबाइल के नाम से मोबाइल की दुकान है। इस दुकान में दो बार पहले चोरी हो चुकी है। पिछली बार 20 सितम्बर को चोरी की घटना के बाद से दुकानदार ने अपने पिता गोपाल लखेरा को दुकान में सोने के लिए भेजने लगा। बीते रात्रि लगभग ढाई बजे पांच बदमाश आए और दुकान की शटर तोड़ने लगे।
जिसपर से गोपाल लखेरा जो दुकान में अंदर सो रहे थे उन्होंने तत्काल अपने बेटे कौशिक लखेरा को फोन किया। जिसमें से कौशिक अपने भाई को लेकर लाठी लेकर दुकान पर पहुंचा। जहां जाकर देखा तो दो लोग दुकान के बाहर तोड़फोड़ कर रहे थे। जब चोरों ने गोपाल को आता देखा तो उन्होंने दोड लगा दी।
पीड़ित कौशिक ने बताया है कि इसमें से एक आरोपी को उन्होंने पकड लिया और उसमें एक लाठी भी मारी। जिसके चलते वह रोड पर गिर गया। तभी वहां दूसरी बाउंड्री पर खडे़ तीन साथियों ने उस दोनों भाईयों पर फायर कर दिया। जिसके चलते उन्होंने डिवाइडर की आड़ में अपने आप को बचाया।
इस घटना के चोर सीसीटीवी में भी कैद हुए है। इस मामले की लिखित शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चोरी के मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

मोबाइल की दुकान में चोरी की कोशिश, पकड़ने गए दुकानदार पर कट्टे से किया फायर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
- वनाग्नि सुरक्षा संदेश के साथ टेनिस बॉल T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, बदरवास बनी विजेता / Shivpuri News
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment