शिवपुरी में बुजुर्ग महिला की मंगलवार दोपहर मौत हो गई लेकिन ससुराल के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार नहीं किया यहां तक की महिला के मायके वालों को भी इसकी जानकारी नहीं दी। मायके वालों को बेटी की मौत की खबर लगी तो दोनों परिवार में विवाद हो गया। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। मामला शहर के देहात थाना क्षेत्र का है।
भतीजी की थीं शादी
शहर की तारकेश्वरी कॉलोनी की रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला की मौत मंगलवार दोपहर में गई थीं। परिवार में शादी होने से महिला की मौत उसका अंतिम संस्कार नहीं किया और किसी को मौत की सूचना भी नहीं दी। रात 11 बजे महिला के मायके वालों को मौत की सूचना दी। जिसके बाद आज सुबह मायके वालों ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों परिवार के बीच विवाद की स्थिति देख पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि महिला की तबीयत खराब चल रहीं थी।
12 साल पहले हुई थीं पति की मौत
नरेंद्र बंसल ने बताया कि बड़े भाई की मौत 12 साल पहले हो चुकी है। कुछ वर्षों से भाभी की तबियत खराब चल रही थी। उनका दिमागी संतुलन भी बिगड़ा हुआ था। उनका इलाज ग्वालियर में चल रहा था। बीते दोपहर उनका निधन हो गया था।

बेटी की होनी हैं कल शादी, भाभी की हुई मौत, मायके बालों ने लगाए आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
- वनाग्नि सुरक्षा संदेश के साथ टेनिस बॉल T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, बदरवास बनी विजेता / Shivpuri News
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment