शिवपुरी. मानदेय के रूप मे हमें जो कमीशन मिलना चाहिए, उसे भी आधे से कम दिया जा रहा है। एक तरफ जहां हमारे बच्चे भूखों मर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अन्न उत्सव मनाया जा रहा है। यह कहना है उचित मूल्य दुकानदार कल्याण संगठन के शिवपुरी प्रभारी राकेश शर्मा का। ज्ञात रहे कि मंगलवार 7 फरवरी से तीन दिवसीय कामबंद हड़ताल पर सेल्समैन जा रहे हैं, तथा प्रदेश सरकार का अन्न उत्सव उक्त दिनों में ही मनाया जाना था। सेल्समेनों की हड़ताल को देखते हुए अब अन्न उत्सव की तारीख आगे बढ़ाकर 10 फरवरी से कर दिया है।
शिवपुरी जिले की सभी उचित मूल्य की दुकानों पर 7 से 9 फरवरी यानि तीन दिन तक ताले लटके रहेेंगे, क्योंकि सेल्समैन हड़ताल पर जा रहे हैं। सेल्समेनों को मानदेय के रूप में 70 रुपए प्रति क्विंटल के मान से कमीशन तय किया गया है, यानि जितने क्विंटल अनाज वो हर महीने उपभोक्ताओं को बांटते हैं, उसमें 70 रुपए क्विंटल के हिसाब से मानदेय दिया जाना चाहिए। यह राशि सेल्समैनों को वो संस्था देती है, जिसके अंतर्गत वो दुकान होती है। लेकिन संस्था उन सेल्समैनों को मिलने वाले कमीशन में से आधे से भी कम राशि दी जा रही है। इसके अलावा अन्य आठ मांगों को पूरा करवाए जाने के लिए सेल्समैन हड़ताल पर जा रहे हैं.
उचित मूल्य दुकानदार संगठन के राकेश शर्मा का कहना है कि हमारे यहां महज 70 रुपए प्रति क्विटल कमीशन दिया जाता है, जबकि राजस्थान में 150 रुपए तथा दिल्ली में 220 रुपए प्रति क्विंटल के मान से कमीशन दिया जाता है। शिवपुरी में एक सेल्समैन लगभग 150 क्विंटल से अधिक राशन बांटता है, जिसके अनुरूप 10500 रुपए मानदेय दिया जाना चाहिए, लेकिन हमें महज 2 हजार रुपए ही संस्था वेतन के रूप में देती है। शर्मा का कहना है कि हमारी कंट्रोल जिला थोक उपभोक्ता भंडार की है, जो हमारा पूरा कमीशन न देकर उसमें से अपना भुगतान कर देते हैं।
अन्न उत्सव की बढ़ाई तारीख
प्रदेश सरकार हर महीने की 7, 8, 9 तारीख को अन्न उत्सव मनाती है। जिसमें उचित मूल्य की दुकानों पर जनप्रतिनिधि पहुंचकर गरीबों को राशन वितरित करवाते थे। सेल्समेनों को यह पता था कि इसलिए उन्होंने अपनी हड़ताल के दिन भी अन्न उत्सव वाली तारीखों में तय किए। सेल्समेनों की कामबंद हड़ताल के चलते शासन ने अब अन्न उत्सव की तारीख को आगे बढ़ाकर 10, 11 व 13 फरवरी को तय कर दी है।
यह हैं सेल्समैनों की मांग
हड़ताल पर जाने वाले सेल्समेनों की मांग कमीशन बढ़ाए जाने के अलावा समान कार्य-समान वेतन, वेयर हाउस से बजन बढ़ाकर गीला अनाज देने पर रोक लगाए जाने के अलावा अन्य 9 सूत्रीय मांगे हैं। उक्त मांगों को पूरा कराए जाने के लिए ही सेल्समेन मंगलवार से हड़ताल पर जा रहे हैं।
संस्था का खर्चा तो कमीशन से ही चलता है। हम सेल्समैन को 4 हजार रुपए महीना देते हैं और यदि उन्हें पूरा ही कमीशन दे देंगे तो फिर हम संस्था का खर्चा कैसे चलाएंगे।
ओमी जैन, अध्यक्ष जिला थोक उपभोक्ता भंडार

तीन दिवसीय हड़ताल पर उचित मूल्य दुकानदार, बयां कर रहे अपना दर्द / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News





Be First to Comment