Press "Enter" to skip to content

गौवंश से भरा ट्रक छोड़कर भागे बदमाश, 2 थाना 1 चौकी की पुलिस पड़ी थी पीछे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे पर एक गोवंश से भरा एक ट्रक लावारिस हाल में पुलिस ने बरामद किया है। ट्रक में पार्टीशन कर बोरियों के बरदाने की ओट में शातिराना तरीके से लगभग 60-70 गोवंश को ठूस-ठूस कर भरा गया था।

जानकारी के अनुसार बदरवास थाना क्षेत्र के मांगरोल गांव के पास फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे आज सुबह एक गोवंश से भरा ट्रक MH40CD7498 लावारिस हाल में ग्रामीणों द्वारा देखा गया। ट्रक का स्टाफ भी लापता था। तत्काल इसकी सूचना बदरवास थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ट्रक में पार्टीशन कर लगभग 60-70 गोवंश को भरा हुआ था जिनमें से करीब आठ से दस गोवंश मृत अवस्था में मिले है। बदरवास थाना प्रभारी अनिल भारद्वाज का कहना है कि सभी गोवंश को गोशाला में पहुंचाया जाएगा। ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के भय से छोड़ भागे गोवंश से भरा ट्रक

जानकारी के अनुसार बीती रात रन्नौद, बदरवास थाना और लुकवासा चौकी को पुलिस कंट्रोल रूम से गोवंश की तस्करी होने की सूचना दी गई थी। दो थाना और एक पुलिस चौकी की पुलिस सूचना के बाद अलर्ट पर थी। सूचना में बताया गया था कि रन्नौद थाना क्षेत्र से एक ट्रक गोवंश को भरकर गुना की ओर बढ़ रहा है। सूचना के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था। लेकिन रन्नौद थाना क्षेत्र से उक्त ट्रक भागने में कामयाब रहा, लुकवासा चौकी पुलिस ने भी ट्रक का पीछा किया लेकिन ट्रक आनंदपुर के बेरियर को तोड़ते भागने में कामयाब रहा।

लुकवासा चौकी पुलिस के बाद बदरवास थाना पुलिस ने ट्रक का पीछा किया था लेकिन रात के अंधेरे में ट्रक ड्राइवर ने मौका पाते ही ट्रक को ओवरब्रिज के नीचे खड़ा कर स्टॉफ सहित भाग निकलने भलाई समझी। बदरवास थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!