Press "Enter" to skip to content

लोकायुक्त की टीम ने वनकर्मी गिर्राज धाकड़ को किया गिरफ्तार, वन भूमि की लीज को रिन्यूअल कराने मांगी थी 20 हज़ार की रिश्वत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास वन परिक्षेत्र के एक कर्मी को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बदरवास वनविभाग के अगरा गांव के रहने वाले मुनेश धाकड़ ने बताया कि वह अगरा गांव में करीब 35 से 40 बीघा वन भूमि का कब्जा धारी है, उसकी जमीन पर फसल खड़ी हुई है। अगरा वन क्षेत्र के वीट गार्ड गिर्राज धाकड़ ने फसल उजाड़ने से बचाने के लिए लीज रिन्यूअल के नाम पर 40 हजार रुपए की मांग की थी । वनकर्मी गिर्राज धाकड़ से 40 हजार रुपए न देते हुए 20 हजार रुपए में मामला सुलटवाने की बात तय हो गई थी। आज वन कर्मी गिर्राज धाकड़ को पैसे देने की तारीख तय हुई थी। इसकी शिकायत लोकायुक्त ग्वालियर में 31 जनवरी को मेरे द्वारा दर्ज करा दी गई थी। और आज लोकायुक्त की टीम ने वन कर्मी गिर्राज धाकड़ को ग्राम ऐनवारा के पास युवराज होटल पर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।


लोकायुक्त के डीएसपी राघवेंद्र ऋषीश्वर का कहना है कि वन कर्मी गिर्राज धाकड़ ने मुनेश धाकड़ से लीज रिन्यूअल के नाम से 40 हजार रुपए की मांग की गई थी। 20 हजार रुपए में देने की बात मुनेश ने की थी। ऑडियो टेप सहित मुनेश ने रिश्वत की मांग की शिकायत 31 जनवरी को लोकायुक्त ग्वालियर में कराई थी। आज वन कर्मी गिर्राज धाकड़ को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!