Press "Enter" to skip to content

4 करोड़ के गबन के बाद सोसायटी बंद, किसानों को नो-ड्यूज नहीं मिलने से नहीं मिल रही KCC / Shivpuri News

शिवपुरी: केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा कोलारस में कैशियर द्वारा किए गए गबन का खामियाजा लुकवासा क्षेत्र ऐसे किसानों को भी भुगतना पड़ रहा है, जिन्होंने सीसीबी बैंक या सहकारी सोसायटी से कर्ज नहीं लिया। दरअसल किसान दूसरे बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं, लेकिन पैक्स सोसायटी लुकवासा से जारी नो-ड्यूज के बिना केसीसी जारी नहीं हो पा रही है। किसान अपनी ही जमीन पर केसीसी बनवाने के लिए महीनों से परेशान हो रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक केंद्रीय सहकारी बैंक (सीसीबी) शाखा कोलारस के कैशियर राकेश पाराशर ने वित्त पोषित संस्था प्राथमिक कृषि साख सहकारी (पैक्स) लुकवासा के खाते का 4 करोड़ रु. के गबन में इस्तेमाल किया है। लिहाजा लुकवासा सोसायटी प्रबंधक को निलंबित कर दिया और इसके संचालन के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। हालात यह बन गए हैं कि किसान दूसरे बैंकों से केसीसी बनवाना चाहते हैं, लेकिन पैक्स सोसायटी का नो-ड्यूज (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं बन पा रहा है।

नो-ड्यूज नहीं मिलने से किसान बैंकों से केसीसी भी जारी नहीं करा पा रहे हैं। बता दें कि सीसीबी बैंक से संबंधित पैक्स सोसायटी भी किसानों को क्रेडिट पर खाद, बीज व कैश उपलब्ध कराती है। इसलिए दूसरी बैंक लोन की रकम जारी करने से पहले संबंधित पैक्स सोसायटी का नो-ड्यूज मांगती हैं।

1- एचडीएफसी बैंक से 18 लाख रु. की केसीसी बनना हैं, लेकिन लुकवासा सोसायटी से नो-ड्यूज नहीं मिल रहा। ताऊ के बेटे नीरेंद्र रघुवंशी भी नो-ड्यूज नहीं मिल पा रहा जिससे उनकी भी 20 लाख रु. की केसीसी अटकी है।- मोनू रघुवंशी किसान ग्राम लुकवासा

रिकार्ड का भी नहीं पता, प्रशासकों ने भी नहीं किया गौर, नो-ड्यूज मुश्किल पैक्स सोसायटी लुकवासा के प्रबंधक को निलंबित तो कर दिया, लेकिन सोसायटी के रिकार्ड का अता पता नहीं है। सहकारी विभाग द्वारा प्रशासक तो नियुक्त कर दिए लेकिन सोसायटी की खैर खबर नहीं ली जा रही है। यदि दूसरा प्रबंधक नियुक्त भी कर दिया जाता है तो बिना रिकार्ड किसानों को नो-ड्यूज जारी करना भी मुश्किल हो जाएगा।

2- पिता रणवीर सिंह, मां गुड्डी बाई सहित तीनों के नाम से 15 लाख रु. की केसीसी बनवा रहे हैं। नो-ड्यूज के लिए दो महीने से परेशान हैं। ताऊ रमेश सिंह व उनके बेटे शिशुपाल भी नो-ड्यूज के लिए अक्टूबर 2022 से परेशान हैं। – नीरज रघुवंशी, किसान डाेंडियाई

विधायक, सीएम हेल्पलाइन तक में शिकायत, समस्या जस की तस
दूसरे बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड जारी कराने के लिए किसानों को पैक्स सोसायटी लुकवासा के नो-ड्यूज की जरूरत है। लेकिन सोसायटी बंद रहने से किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। किसानों ने क्षेत्रीय विधायक के सामने भी समस्या रखी। लेकिन समाधान नहीं निकलने से किसान सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत करने से नहीं चूक रहे। हालांकि समस्या जस की तस है।

नया प्रबंधक नियुक्त नहीं करने से हालात बिगड़े
लुकवासा पैक्स सोसायटी के प्रबंधक विजयराज को अनियमितताओं के चलते निलंबित किया गया है। लेकिन दूसरा प्रबंधक नियुक्त नहीं किया गया है। ऐसे में नोड्यूल के आवेदन लेना तो दूर सोसायटी ऑफिस खोलने वाला भी कोई नहीं है। ऐसे में नियमित लेनदेन वाले किसानों को खाद, बीज भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!