Press "Enter" to skip to content

ट्रैन के सामने कूदकर महिला ने की आत्महत्या, शरीरके हुए दो टुकड़े / Shivpuri News

शिवपुरी में एक महिला ने शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। स्टेशन मास्टर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्ज़े लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। एसआई रामेश्वर शर्मा ने बताया कि आज उन्हें शिवपुरी रेलवे स्टेशन मास्टर ने फोन पर सूचना दी थी कि 3:40 AM पर एक महिला ने इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो महिला की पहचान पूजा भसीन पत्नी स्व. विवेक भसीन के रूप में हुई है। महिला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी कालोनी की रहने वाली है।

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। महिला ने सुसाइड किन कारणों से की है इसकी जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!