Press "Enter" to skip to content

मां थी अनजानः पुलिस पहुंची तो पता लगा सीएम हेल्पलाइन पर बेटे ने की शिकायत, मां नहीं दे रही खाना / Shivpuri News

शिवपुरी: सीएम हेल्पलाइन का अनूठा मामला सामने आया। यहां अमोलपठा चौकी अंतर्गत ग्राम सोन्हर के 14 वर्षीय बालक ने अपनी मां की शिकायत की थी। उसने बताया कि मेरी मां मुझे खाना नहीं दे रही। सीएम हेल्पलाइन निराकरण के लिए पुलिस उनके घर पहुंची और मां-बेटे को समझाया।
ग्राम सोन्हर में रहने वाले 14 वर्षीय बेटे ने 181 पर फोन करके कहा कि मेरी मां मुझे खाना नहीं देती है। किशोर के पिता की मृत्यु हो चुकी है। इस तरह की शिकायत से अनजान मां गुरुवार को घर के कामकाज में व्यस्त थी, तभी पुलिस घर आई. अमोलपठा चौकी प्रभारी एएसआई हरीश सोलंकी ने अपने आने की वजह बताई और पूछा कि आप अपने बेटे को खाना क्यों नहीं देती हो?
मां बोली- मैंने तो काम में हाथ बंटाने कहा था: बेटे की शिकायत से अनजान मां पुलिस के सवाल से अचरज में पड़ गई। उसने बताया, बेटा बड़ा हो रहा है, इसलिए काम में हाथ बंटाने को कहते हैं। हो सकता है इस बात से नाराज होकर उसने शिकायत कर दी हो ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!