Press "Enter" to skip to content

एडवोकेट विजय तिवारी ने लिखा प्रमुख सचिव को पत्र : कहा प्रशासन व राजस्व विभाग की मिलीभगत से कट रही अवैध कॉलोनिया / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के वरिष्ठ एडवोकेट विजय तिवारी ने शहर में कट रही अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों की सहायता से अवैध कॉलोनी निर्माण का कार्य तेजी से फल-फूल रहा है। शहर के मध्य से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 46 के पुराने वायपास के दोनों ओर खेतों में बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की इजाजत के होटल, मैरिज गार्डन एवं बहुमंजिला इमारतें बन चुकी है। बचे हुए खेतों में प्लाटिंग की जा रही है। कॉलोनाइजर लोगों को सुविधाओं के झूठे सपने दिखाकर महंगे दामों में प्लॉट बेच रहे है। वहीं देखा जाए तो अधिकतर कॉलोनियाें में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है और यहां के रहवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। वहीं कलेक्टर कोठी रोड, पिपरसमा रोड, रातौर, बड़ौदी, करोंदी, बड़े हनुमान मंदिर, सिंहनिवास आदि जगहों पर तो अवैध कॉलोनी काटी जा चुकी है। और वर्तमान में खूतों में चूना डालकर प्लाटिंग का कार्य युद्धस्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के सामने बेरोकटोक किया जा रहा है। वहीं नई पुलिस लाइन के चारों तरफ खेतों में नई-नई कॉलोनियां विकसित हो गई है यहां न तो विधित बिजली कनेक्शन है। इस तरह भूखंड खरीदकर मकान बनाने वालों के साथ भू-कारोबारियों ने ठगी की है।

एडवोकेट तिवारी ने बताया कि अवैध कॉलोनाइजरों द्वारा न तो टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग विभाग ले आउट मंजूर करवाए गए तथा बिना नगर पालिका की स्वीकृति के बीच शहर में स्थानीय अधिकारियों, पटवारियों की जानकारी में सरेआम अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। इस संबंध में मेरे द्वारा 2019 में नगर पालिका परिषद शिवपुरी को शिकायत की गई थी तथा उक्त संबंध में नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा 57 अवैध कॉलोनाइजरों को 18 अवैध कॉलोनियों के निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किए गए थे तथा प्रत्येक अवैध कॉलोनाइजर की अलग-अलग फाइन बनाकर कार्रवाई शुरू की गई थी किंतु अचानक कलेक्टर के आदेश से सभी 57 प्रकरण एसडीओ शिवपुरी को भेज दिए गए। यहां आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अत: मामले में कार्रवाई की जाए और अवैध कॉलोनियों का निर्माण रोका जाए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!