शिवपुरी: खबर शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाली नोहरी से हैं जहाँ 23 जनवरी को एक नाबालिग बालिका अपने BF के साथ भाग खड़ी हुई. वहीँ परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर लिया, बालिका को भी बरामद कर लिया, बालिका के बयान के बाद पुलिस ने रेप की धाराए बड़ा ली हैं.
जानकारी के अनुसार बीते 23 जनवरी को नोहरी गांव से एक 17 साल की नाबालिग किशोरी अपने घर से अचानक गायब हो गई थी। इस मामले की शिकायत पीडिता के परिजनों ने पुलिस थाना कोतवाली में की। जहां किशोरी के नाबालिग होने के चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था।
इस मामले के बाद बीते रोज किशोरी बापस लौट आई। उसके बाद जब युवती के बयान पुलिस ने दर्ज कराए तो युवती ने पुलिस को बताया है कि डेढ साल पहले वह अपने घर से बाजार कोचिंग जाती थी। तभी वहां कंटेनर का ड्रायवर आरिफ पासा पुत्र बाबू पासा निवासी मुरादाबाद ग्वालियर बायपास पर मिल गया था। जहां होटल पर नास्ते के दौरान युवती की मुलाकात आरिफ पासा से हो गई। जिसके चलते दोनों के बीच बातचीत प्रारंभ हो गई।
युवती ने बताया है कि उसके बाद युवक ने उसके पास मोबाईल भिजवाया और दोनों की डेढ साल से बातचीत होती रही। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि उसके बाद एक दिन युवती की मां ने युवती का मोबाईल पकड लिया। जिसके चलते मां ने युवती को डांटा तो युवती ने यह बात अपने बीएफ आरिफ पासा को बताई और आरिफ से बोला कि वह उसे लेने आ जाए।
जहां आरिफ ने युवती से कहा कि वह उसे लेने आ रहा है। वह भागकर पडौरा तिराहे पर मिल जाए। उसके बाद युवती आॅटो से बैठकर पडौरा तिराहे पर गई। जहां से आरोपी उसे अपने साथ लेकर मुरादाबाद गया। जहां आरोपी ने युवती के साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी युवती को लेकर उसके मामा के यहां गया। उसके बाद युवती आरोपी के चंगुल से छूटकर बापस आई और इस मामले में अपने बयान पुलिस थाना कोतवाली में की। जहां पुलिस ने युवती के बयानों के बाद आरोपी के खिलाफ रेप और पोस्को एक्ट की धाराओं का इजाफा करते हुए मामला जांच में ले लिया है।






Be First to Comment