Press "Enter" to skip to content

अजय झा सनातन बने खनियाधाना के नए भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष / Shivpuri News

जिला महामंत्री सहित समस्त मंडल पदाधिकारियों ने किया सम्मान

शिवपुरी: भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चीमा जिला उपाध्यक्ष काला सिंह यादव किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह जूदेव किसान मोर्चा जिला महामंत्री कौशल किशोर शर्मा खनियाधाना मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश भरदे लिया एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भानु जैन के द्वारा आपसी मंत्रणा के बाद आज खनियाधाना किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में अजय झा सनातन के नाम की घोषणा की गई।
अजय झा के नाम की घोषणा के बाद भाजपा के सभी मंडल कार्यकर्ताओं में काफी उमंग देखने को मिली सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बीजेपी कार्यालय पर नवनियुक्त किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनने की खुशी जोरों शोरों से मनाई गई। सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के द्वारा माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत माता की जय एवं भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में जिला महामंत्री कमल किशोर शर्मा मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश भरदेलिया पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नवल किशोर चौबे, श्रीहर्ष त्रिपाठी, गुड्डू राजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भानु जैन, रमाकांत पाठक, मायापुर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजयपाल यादव पार्षद दाऊद अली फूल, पार्षद बिट्टू केवट, पार्षद अभय मैनेजर, दिनेश केवट, मृगेंद्र चौबे, फिरोज अली, संजू राय, पूर्व पार्षद सरदार परिहार, जितेंद्र दीक्षित, पहलाद यादव राजेंद्र यादव शिव कांत सोनी भरत साहू आदेश सेन पवन यादव पिंटू सेन शरद शर्मा एवं अन्य सभी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!