Press "Enter" to skip to content

पैल्विक एवं एसिटाबुलम की चोटें दुर्लभ व गंभीर, शिवपुरी में ही ऑपरेशन संभव / Shivpuri News

शिवपुरी: पैल्विक एवं एसिटाबुलम की चोटें दुर्लभ व गंभीर रहती हैं जिनके ऑपरेशन अब शासकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) शिवपुरी में संभव हो सकेंगे। अस्थिरोग विशेषज्ञ एवं विभागाध्यक्ष डॉक्टर पंकज शर्मा ने हाल ही में दो दिवसीय केजीएमयू लखनऊ केडवेरिक पेल्विक एसिटाबुलम फ्रेक्चर सर्जरी का प्रशिक्षण पूर्ण कर सर्टिफिकेट हासिल किया है।

डॉक्टर शर्मा कहना है कि पेल्विक एवं एसिटावुलम की चोटें दुर्लभ व गंभीर होती हैं। इनमें गहरी चोट होने पर 50% तक मरीज की मौत की भी संभावना होती है।

इस तरह के फ्रेक्चर की सर्जरी संचालित प्रशिक्षित ऑर्थोपेडिक सर्जन द्वारा ही समय रहते हो सकती है और गंभीर ट्रामा वाले मरीजों की जान समय रहते अब मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में ही अन्य आवश्यक उचित संसाधन के साथ जटिल सर्जरी द्वारा बचाना संभव हो सकेगा ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!