Press "Enter" to skip to content

खेत मालिक की लापरवाही : मोटर निकालने गए युवक को लगा करंट मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के ग्राम गूगरीपुरा से आ रही है। यहां खेत पर मोटर निकलवाने के लिए ले गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यहां खेत मालिक की लापरवाही सामने नजर आई जहां युवक को लाइट बंद होने की बात कहकर मोटर निकालने को कहा, लेकिन उस समय लाइट बंद नहीं थी जिस कारण उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार दीपक रावत को गूगरीपुरा के रहने वाले नरोत्तम, देवेंद्र, रामहेत खेत पर मोटर निकालने के लिए ले गए थे। दीपक की रिश्तेदारों की मानें तो उक्त लोगों ने लाइट बंद होने की बात कही थी। जिस पर दीपक खेत में लगी मोटर को निकालने लगा, लेकिन लाइट चालू होने की वजह से उसे करंट लग गया जिस कारण वह अचेत होकर वहीं गिर गया। हड़बड़ी में दीपक को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जब जांच-पड़ताल की तो दीपक को मृत घोषित कर दिया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!