Press "Enter" to skip to content

क्रिकेट टूर्नामेंट का भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा किया गया शुभारंभ / Shivpuri News

शिवपुरी: आज 1 फरवरी से आसपुर में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम के द्वारा किया गया इस टूर्नामेंट में आगामी समय में 16 टीमें भाग लेंगी इसमें खेलने वाली तीनों को लुभाने के लिए बड़े-बड़े भी इनाम भी रखे गए हैं जिसमें प्रथम पुरस्कार के रुप में 81हज़ार द्वितीय पुरस्कार के रुप में 41हज़ार मैन ऑफ द सीरीज 21 हज़ार एवं मैन ऑफ द मैच 11 सो रुपए रखी गई है। इस मैच की शुरुआत में आज शिवपुरी एवं तालबेहट की टीमों ने भाग लिया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आए भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही क्षेत्र के युवाओं ने भी जिला अध्यक्ष का माला पहना कर भव्य स्वागत किया इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजनारायण रूसिया, नीरज सर, सुरेंद्र जाटव ,सोनू जाटव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल भार्गव, मनोज गुप्ता, धर्मेंद सोनी, आविद बख्श, खैमराज जाटव, एवं गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ पत्रकार गण भी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!