Press "Enter" to skip to content

जिला अस्पताल के बाथरूम में टीवी का मरीज का शव पड़ा हुआ मिला, सुबह फ्रेश होने गया था मरीज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला अस्पताल शिवपुरी के ट्रामा सेंटर के ऊपर बने स्पेशल ऑब्जर्वर वार्ड में एक मरीज को भर्ती कराया गया था. मरीज टीवी की बीमारी से ग्रसित था. आज सुबह मरीज फ्रेश होने के लिए बाथरूम में गया तो बहुत देर तक वापस नहीं आया जब दीवार तोड़कर गेट खोला तो मरीज का शव बाथरूम में पड़ा हुआ मिला.

जानकारी के अनुसार कोलारस का रहने वाला हल्के पाल पुत्र पोटा उम्र 40 वर्ष टीवी की बीमारी से ग्रसित था। हल्के को 24 जनवरी को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के ऊपर बने स्पेशल ऑब्जर्वर वार्ड में भर्ती कराया गया था। आज सुबह पांच बजे फ्रेश होने के लिए बाथरूम गया हुआ था। कुछ ही देर बाद स्वीपर बाथरूम की सफाई करने पहुंचा लेकिन बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद, इसी के चलते स्वीपर अन्य बाथरूम की सफाई करने चला गया।

कुछ देर बाद लौट कर वापस आया तब भी बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था इसी दौरान स्वीपर ने कुछ देर बाथरूम के बाहर इंतजार करना मुनासिब समझा, काफी समय गुजर जाने के बाद जब बाथरूम के अंदर से कोई बाहर नहीं निकला।

स्वीपर को शंका हुई तो तत्काल स्वीपर ने इसकी तत्काल इसकी सूचना वार्डबॉय कमल को दी। कमल ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। कमल ने बाथरूम के दरवाजे के निचले हिस्से से झांक कर देखा तो एक युवक बाथरूम डला हुआ दिखाई दिया।

आनन-फानन में दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया जब दरवाजा नहीं टूटा तो बाथरूम की दीवार तोड़कर दरवाजे की भीतर से लगी कुंदी को निकाल कर दरवाजे को खोला गया। अंदर हल्के की लाश पड़ी हुई थी।

बताया गया है कि हल्के पाल की मौत दिल का दौरा पड़ने से उस वक्त हो गई जब वह फ्रेस होने के लिए बाथरूम में गया हुआ था। हल्के पाल के परिजनों किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है साथ ही पुलिस कार्रवाई भी नहीं चाही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!